Wednesday, January 15, 2025
Home सामाजिक अशोक पारीक बने बढ़ते कदम संस्थान (गौशाला) केकड़ी के अध्यक्ष

अशोक पारीक बने बढ़ते कदम संस्थान (गौशाला) केकड़ी के अध्यक्ष

केकड़ी। बढ़ते कदम संस्थान (गौशाला) केकड़ी की 2022 की नवीन कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को कादेड़ा रोड स्थित बढ़ते कदम गोशाला में किया गया। सर्वानुमति से हुए मनोनयन में अशोक पारीक को अध्यक्ष, राजेंद्र बियाणी को सचिव एवं राकेश तोषनीवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

अशोक पारीक, अध्यक्ष, बढ़ते कदम संस्थान (गौशाला) केकड़ी

सचिव महेंद्र प्रधान ने बताया कि पंकज होतचंदानी व अमित गर्ग को उपाध्यक्ष, नंदलाल गर्ग को सचिव, अशोक मंगल को सह कोषाध्यक्ष, महेंद्र प्रधान व दिनेश वैष्णव को मीडिया प्रभारी, राजेंद्र प्रसाद शर्मा को अंकेक्षक, पवन गौतम व नीरज नामा को रक्तदान प्रभारी, रामनिवास छीपा व मनोज न्याती को चिकित्सा सेवा प्रभारी, यज्ञनारायण सिंह शक्तावत, गोपाललाल वर्मा व श्याम मुंदड़ा को धार्मिक एवं सामाजिक कार्य प्रभारी बनाया गया।

राजेन्द्र बियाणी, सचिव, बढ़ते कदम संस्थान (गौशाला) केकड़ी

इसी प्रकार अशोक शर्मा, रिखब सोनी, कृष्णानंद तिवारी, सुभाष कटारिया, जगदीश स्वरूप मेवाड़ा, रामपाल सोनी, रामेश्वर प्रसाद शर्मा व मुकेश नुवाल को संरक्षक, महेंद्र बोरदिया, सुशील कर्णावट, विमल जैन हिसामपुर, सत्यनारायण सोनी, सोनू लोढ़ा, मनोज लोढ़ा व विनीत चोरड़िया को मार्गदर्शक मंडल सदस्य, रामगोपाल सैनी व आनंदी राम सोमाणी को व्यवस्था प्रमुख एवं चंद्रप्रकाश चौधरी, शिवराज चौधरी, सुरेंद्र जोशी, पवन कर्णावट, ओमप्रकाश तेली, शिव बियानी, धनराज चौधरी व महेन्द्र वर्मा को  कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

राकेश तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष, बढ़ते कदम संस्थान (गौशाला) केकड़ी

नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक पारीक ने कहा कि आगामी वर्षों में संस्थान को नई ऊंचाइयां पर पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। गौशाला में भवन निर्माण, गौ संरक्षण एवं गौ नस्ल सुधार के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सामाजिक कार्यों में चिकित्सा शिविर व रक्तदान शिविर का समय-समय पर आयोजन कर पीड़ित मानव की सेवा  की जाएगी। निवर्तमान अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने आभार जताया।

RELATED ARTICLES

हत्या आरोपी पत्नी को मिली बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने मंजूर की जमानत

केकड़ी, 17 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान उच्च न्यायालय...

भीषण गर्मी में सहनी होगी चार घण्टा बिजली कटौती की मार

केकड़ी, 16 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं...