Thursday, October 8, 2026
Home क्राइम न्यूज आर्म्स एक्ट के मामले में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की तलवार

आर्म्स एक्ट के मामले में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की तलवार

बस स्टैण्ड पर हवा में तलवार लहरा कर लोगों को डराने का है आरोप

पुलिस ​थाना केकड़ी शहर (फाइल फोटो)

केकड़ी, 14 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को तलवार समेत गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक बस स्टैण्ड पर हवा में तलवार लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना मिलने पर हैड कान्स्टेबल मदनलाल मीणा, कान्स्टेबल राजेन्द्र आचार्य व बलवान मौके पर पहुंचे और काजीपुरा निवासी अनिल खटीक को पकड़ कर तलवार के बारे पूछताछ की। संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने युवक को आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर तलवार बरामद कर ली। बताया जाता है कि तलवार की लगने से बस स्टैण्ड पर थड़ी लगाने वाले एक युवक के हाथ पर चोटें आई है।