Sunday, February 16, 2025
Home मनोरंजन कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि बहाएंगे काव्य सरिता

कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि बहाएंगे काव्य सरिता

केकड़ी। सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेन्द्र दुबे की तृतीय पुण्य तिथि पर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में गुरुवार 23 दिसम्बर 2021 को अजमेर रोड स्थित एमएलडी बीएड कॉलेज में सुबह 11 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति के संस्थापक चन्द्रप्रकाश दुबे ने बताया कि कवि सम्मेलन में डॉ. कीर्ति काले दिल्ली, डॉ. कैलाश मण्डेला शाहपुरा, शिव तूफान ब्यावर, नवीन शर्मा बिजयनगर, उमेश उत्साही जयपुर, अशोक चारण जयपुर, दीपक पारीक भीलवाड़ा, देवकरण मेघवंशी केकड़ी एवं दिनेश बंटी शाहपुरा सहित अन्य कवि काव्यपाठ करेंगे। कवि सम्मेलन के दौरान देश के सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार पद्मश्री अशोक चक्रधर को सुरेन्द्र दुबे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में चक्रधर को एक लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

सुप्रसिद्ध कवि सुरेन्द्र दुबे द्वारा रचित श्रीमद्भागवत गीता के काव्यानुवाद का कवर पेज, जिसका विमोचन कवि सम्मेलन के दौरान किया जाएगा।

इसके साथ ही कवि सम्मेलन के दौरान सुरेन्द्र दुबे द्वारा रचित श्रीमद्भागवत गीता के काव्यानुवाद का विमोचन भी किया जाएगा। इसका संपादन कवियत्री डॉ. कीर्ति काले ने किया है। संस्थान सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि दो वर्ष पहले कवि सुरेन्द्र शर्मा एवं गत वर्ष गीतकार संतोष आनन्द को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। कवि सम्मेलन में गुजरात कांग्रेस प्रभारी, राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू करेंगे। अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस. सैंगाथिर, अजमेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर वैभव शर्मा, उपखण्ड अधिकारी केकड़ी विकास पंचोली, उपखण्ड अधिकारी सरवाड़ तारामती वैष्णव, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़, तहसीलदार केकड़ी राहुल पारीक व तहसीलदार सरवाड़ रामकल्याण मीणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES