केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार को सुबह 11 बजे केन्द्रीय बजट 2022—23 के बारे में संबोधन होगा। पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण करने के लिए अजमेरी गेट स्थित कटारिया विश्रामशाला में विशेष इंतजाम किए जा रहे है। भाजपा शहर मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने बताया कि सीधा प्रसारण देखने के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पार्षदगण, मोर्चो व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष समेत सभी को आमंत्रित किया गया है।