केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी में बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों के तत्वावधान में विविध आयोजन हुए। इस दौरान ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत विविध प्रस्तुतियों ने मन मोह लिया। नगर पालिका भवन पर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने तिरंगा झण्ड़ा फहराया। सांई आईटीआई में निदेशक अरूणकुमार सिंहल व राजेन्द्र सिंह मीणा के आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्राचार्य संजय कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसी तरह श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विद्या विहार में समिति अध्यक्ष संजय कटारिया, सेन्ट्रल एकेड़मी में प्रमिला जैन, मिश्रीलाल दुबे मेमोरियल संस्थान में चन्द्रप्रकाश दुबे, इम्मानुएल मिशन विद्यालय में बिचित्र सुना व रीता सुना, गुरुकुल शिक्षण संस्थान में आशा पालीवाल एवं शक्ति एकेडमी में भवानी सिंह शक्तावत व राकेश कंवर शक्तावत ने झण्ड़ारोहण किया। इसी प्रकार विभिन्न सरकारी व गैर—सरकारी कार्यालयों में भी तिरंगा झण्डा फहराकर गण्तंत्र दिवस समारोह मनाया गया। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीरवाड़ा में संस्था प्रधान महेन्द्र कुमावत ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शिक्षक अब्दुल गफ्फार देशवाली ने देशभक्ति गीत एवं शीतल सोलंकी व विमला बैरवा ने लोक गीत प्रस्तुत किया। बजरंगलाल खाती ने 73 वें गणतंत्र दिवस की महत्ता बताई।
राजकीय महाविद्यालय केकड़ी में प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने झण्डारोहण किया। इस दौरान चेतनलाल रेगर, देवीलाल जोशी समेत अन्य ने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. नीता चौहान ने किया। आभार डॉ. देवेन्द्र सोलंकी ने जताया। इस मौके पर केसी रांटा, एलआर लोधा, मान सिंह कनौजिया, बृजेश शर्मा, गणपत लाल जाट, बद्रीलाल, रामकुमार, जगदीश, राज, विजय, मोनू समेत अनेक जने मौजूद रहे।
बढ़ते कदम गोशाला संस्थान केकड़ी में अध्यक्ष अशोक पारीक ने तिरंगा झण्डा फहराया। इस मौके पर यज्ञनारायण सिंह शक्तावत, राकेश तोषनीवाल, आनंदी राम सोमाणी, रामेश्वर शर्मा, अशोक शर्मा, रामगोपाल सैनी, राजेंद्र बियानी, पवन गौतम, सुशील कर्णावट, नंदलाल गर्ग, शरद पारीक, गोपाल लाल वर्मा, मनोज कुमावत, विमल जैन, रोडू चौधरी आदि मौजूद रहे।
भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी की ओर से बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। परिषद अध्यक्ष कैलाशचन्द जैन ने झंडारोहण किया। इस मौके पर सचिव वैद्य सुरेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष विमल कोठारी, वरिष्ठ सदस्य अशोक कुमार शर्मा, राजेन्द्र कुमार न्याती, अशोक सोनी, त्रिलोक मेवाड़ा, महेश मंत्री, पुरषोतम काबरा, शिवकुमार बियाणी, राकेश तोषनीवाल, यज्ञनारायण सिंह, विष्णु तेली, आदित्य उदयवाल, भगवान माहेश्वरी, गोपाल सोनी, निहालचंद विजयवर्गीय आदि उपस्थित रहे।