Sunday, February 16, 2025
Home धर्म एवं संस्कृति चंद्रप्रभु जैन चैत्यालय में गूंजे भक्तामर के श्लोक

चंद्रप्रभु जैन चैत्यालय में गूंजे भक्तामर के श्लोक

केकड़ी। दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में रविवार को चंद्रप्रभु जैन चैत्यालय में केकड़ी गौरव बालाचार्य 108 निपूर्णनन्दी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं पंडित अंकित शास्त्री के निर्देशन में भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान निपूर्णनन्दी महाराज के मुखारबिंद से उच्चारित मंत्रो के बीच जिनेन्द्र देव का अभिषेक व विश्व में सभी प्रकार की शांति हो ऐसी मंगल भावना के साथ शांतिधारा की गई। कलशाभिषेक के बाद लाभार्थी प्रेमचंद, सज्जन कुमार पाण्डया, पद्म कुमार विनय कुमार कटारिया प्रान्हेड़ा वाले, मुकेश कुमार अर्पित कुमार शाह, अमोलक चंद पवन कुमार जैन जूनिया वाले एवं ज्ञानचंद आशीष कुमार जैन आदि परिवारों ने शांतिधारा की। कलश स्थापना  का लाभ प्रकाशचंद कैलाशचंद बज परिवार को मिला। मंगल दीपक स्थापना एवं मंगल आरती का लाभ अंकित कुमार अर्पित कुमार पाटनी परिवार को मिला।

विशेष आयोजन के रूप में संगीत सरगम के साथ मंगलाष्टक स्त्रोत व नित्य नियम पूजन का आयोजन हुआ। विधान के दौरान श्रद्धालु श्रावक- श्राविकाएं भक्तामर के 48 काव्य में प्रत्येक काव्य पर आधि-व्याधि के निवारण एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए ऋद्धि-सिद्धि दायक मंत्रो के साथ प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के गुणों का स्तवन करते हुए भक्तामर महामंडल विधान पर श्रीफल समर्पित किए। इस दौरान नितिन जैन, नरेश जैन, सुशील पाण्डया, पारस बज, अमित टोंग्या, विनय कटारिया, महेन्द्र जैन अजगरा वाले, महावीर टोंग्या, विनोद पाटनी, सुकेश गंगवाल, पवन गंगवाल, पारस लुहाड़िया, राकेश कटारिया आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES