केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से सोमवार को अजमेरी गेट स्थित कटारिया विश्रामशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में भाजयुमो के शहर मण्डल अध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिवंगत सांवरलाल चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। दिवंगत चौधरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि इनके निधन से भारतीय जनता पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। पार्टी ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया है। इनके निधन से खाली हुए स्थान को भरना आसान नहीं है। शब्द सुमन अर्पित करते समय कई भाजपा नेताओं की रुलाई फूट पड़ी। अधिकतर का कहना रहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि कोई ऐसे भी जाता है क्या। सभा के दौरान चौधरी के इष्ट मित्र डबडबाई आंखों से उनके चित्र को निहारे जा रहे थे। रुंधे गले के कारण कई वक्ता अपनी बात नहीं कह सके। गौरतलब है कि रविवार को बघेरा रोड पर निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प के समीप वाले भवन की दीवार ढहने से वहां खड़े सांवरलाल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे तथा उपचार के दौरान उनका अजमेर में दुखद निधन हो गया था।

श्रद्धांजलि सभा में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्जुन नलिया, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री कमल सांखला व रामबाबू सागरिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष किशनलाल डसाणिया, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिला महामंत्री इंदु मित्तल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, पार्षद मिश्रीलाल डसाणिया, पार्षद लोकेश साहू, पार्षद सुरेश साहू, पूर्व पार्षद धनराज नायक, मंडल उपाध्यक्ष महावीर साहू, वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह, सद्संस्कार सेवा समिति के सचिव चन्द्रप्रकाश विजय, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड प्रमुख महावीर सिंह भाटी, महेश बोयत, विनोद गोठवाल, गोविंद चौधरी पटेल, सुरेश सेन, मिथिलेश गौतम, परेश पारीक, हिमांशु वर्मा, पूर्व पार्षद सुरेंद्र जोशी, एडवोकेट योगेंद्र सिंह, हेमराज आचार्य, हितेश व्यास, उज्जवल जैन आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज जाखड़, दशरथ साहू, सुरेश मेवाड़ा, तुहिनांशु वर्मा, उत्कर्ष पारीक, अविनाश विजय, पुरोधा पाठक, आकाश गंगवाल, प्रशान्त जैन, बीनू बेन्सन, विठ्ठल बांगड़, मोनू चौहान, राहुल जेतवाल, रोहित यादव, मनोज असनानी, मोहित कारिहा, हिमांशु वर्मा, अनिरुद्ध दुबे, विक्रम सिंह, रवि आडवाणी, दीपक मूलचन्दानी आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने किया। इस दौरान उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं इष्ट मित्रों ने चौधरी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
संबंधित समाचार के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें
हादसे में भाजयुमो अध्यक्ष की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ https://adityanewsnetwork.com/हादसे-में-भाजयुमो-अध्यक्/