केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) पटेल आदर्श विद्या निकेतन बालिका माध्यमिक विद्यालय केकड़ी की बहिनों ने विद्या भारती द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ऑनलाइन वैदिक गणित प्रश्नमंच एवं वैदिक गणित पत्रवाचन प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रधानाचार्या माया ओझा ने बताया कि वैदिक गणित प्रश्नमंच के बाल वर्ग में प्रियंका लोधा, संजू जाट व प्रिया लोधा एवं किशोर वर्ग में साक्षी गौतम, टीना मीणा व पलछिन कान्दलोत ने प्रथम स्थान किया। वैदिक गणित पत्रवाचन के बाल वर्ग में प्रियंका लोधा एवं किशोर वर्ग में साक्षी गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय परिवार एवं प्रबंध समिति की ओर से विजेता बहिनों को शुभकामना दी गई तथा उज्जवल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता प्रभारी का दायित्व सरिता जीनगर ने निभाया।