केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखण्ड कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर राजस्थान सरकार द्वारा अपनाई जा रही तुष्टिकरण की नीति का विरोध किया। ज्ञापन में बताया कि तुष्टिकरण की नीति के कारण प्रदेश में आपसी वैमनस्यता बढ़ रही है। इसके कारण कई स्थानों पर साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं हो चुकी है। सरकार को तुष्टिकरण की नीति छोड़कर समानता की नीति अपनानी चाहिए। ज्ञापन देने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय जवान जय किसान स्मारक से उपखण्ड कार्यालय तक रैली निकाली व नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
ये रहे मौजूद इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, केकडी शहर मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, ब्रह्माणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया, कमल सांखला व अर्जुन सिंह शाक्ततावत, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, जिला महामंत्री धनराज नायक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, महामंत्री बंटी माली, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराज मेहरचन्दानी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माली व रविंद्र सिंह राठौड़, हेमराज आचार्य, सुरेश माली,कालूराम जाट, जोनी चौधरी, पार्षद मिश्रीलाल डसानियां, कैलाश चौधरी, सुरेश साहू, दशरथ साहू, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, पूर्व पार्षद धनराज कच्छावा, महामंत्री कन्हैयालाल विजय, मंत्री सुरेश सेन, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, गणेश चौकी मण्डल संयोजक महेश शर्मा, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक वीरभद्र सिंह बघेरा, योगराज सिंह सांकरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।