Sunday, February 16, 2025
Home देश देशभक्ति गीतों ने बांधा समां, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजाई...

देशभक्ति गीतों ने बांधा समां, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सजाई आकर्षक रंगोली

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) आजादी के अमृत महोत्सन पर MLD संस्थान में देश भक्ति गीत व रंगोली का आयोजन हुआ। भारत सरकार के कला व संस्कृति मन्त्रालय नई दिल्ली की ओर से गणतंत्र दिवस (26 Jan 2022) की पूर्व दिवस 25.01.2022 को आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर संस्थान में देश भक्ति गीत व लोरी गायन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10 व 12 की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय की भावना दवे व इतिश्री दाधीच ने भी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देशभक्ति की भावनाओं से ओतप्रोत कर दिया। इस अवसर पर प्रत्येक कक्षा कक्ष में बालकों द्वारा रंगोली बनाई गयी तथा विद्यालय के सरस्वती कक्ष में शिक्षिका भावना दवे के साथ बरखा सोलंकी, नेहा शर्मा, प्रीति जेतवाल, सानिया रंगरेज, नीलम कासोटिया, कशीश कुमावत आदि छात्राओं ने रंगोली बनाई। समस्त कार्यक्रम को मंत्रालय की zoom meeting के दौरान online video से प्रदर्शित किया गया। इसमे दक्ष प्रशिक्षक रणवीर सिंह सोढ़ी ने सहयोग किया। इस दौरान डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, ब्रजराज शर्मा, प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद शर्मा, अध्यापक राजेन्द्र जांगिड़, मनोज वर्मा, ब्रजेश राठी, बद्रीलाल लोधा, अमर सिंह, सचिन, किशन शर्मा, बुद्धि प्रकाश, आजाद शर्मा, अभिषेक टेलर, भंवरलाल पाराशर आदि मौजूद रहे। संस्थान निदेशक चन्द्रप्रकाश दुबे ने आभार जताया।

RELATED ARTICLES