केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) आर्य समाज के तत्वावधान में रविवार को साप्ताहिक अग्निहोत्र किया गया। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती मनाई गई। आर्य प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान अशोक आर्य ने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आर्य समाज केकड़ी के प्रधान रतन पंवार ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की हमें भी नेताजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए व राष्ट्रवाद की भावना का विकास करना चाहिए। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सत्यनारायण सोनी ने बताया की कोरोना गाइड लाइन के कारण राज्य के यज्ञ प्रभारी डॉ. मोक्षराज के निर्देशानुसार अग्निहोत्र कर मां भारती के सपूत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस दौरान आचार्य जनक आर्य ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मूलचंद महावर, गणेश सिंह भाटी, कपूर चंद सोनी, तेजमल पंवार, कमलेश माली, फूलचंद नागोरिया, कैलाश चंद महावर, सहित आर्य समाज व पतंजलि योग समिति के कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।