Monday, January 19, 2026
Homeधर्म एवं संस्कृतिपंचामृत व दूध से किया चारभुजा नाथ की प्रतिमा का अभिषेक, भजनों...

पंचामृत व दूध से किया चारभुजा नाथ की प्रतिमा का अभिषेक, भजनों की बहाई रसगंगा

केकड़ी, 01 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): चारभुजा मंदिर पुजारी संघ के तत्वावधान में मंगलवार को यहां पुरानी केकड़ी स्थित प्राचीन चारभुजा मंदिर में दुग्धाभिषेक का आयोजन किया गया। श्रावण (असिक मास) पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में मंदिर के पुजारियों ने चारभुजा नाथ की प्रतिमा का पंचामृत व दूध से अभिषेक किया। पंडित योगेश व्यास ने अभिषेक पूजा करवाई। यजमान की भूमिका अशोक, दीपक, अभिषेक विजय ने निभाई। इस दौरान भक्त मण्डली ने सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाई।

किया आकर्षक श्रृंगार अभिषेक के बाद चारभुजा नाथ की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। श्रृंगार व आरती के बाद पंचामृत का प्रसाद वितरित किया गया। चारभुजा नाथ की प्रतिमा के अभिषेक व श्रृंगार में ओसरा पुजारी रामपाल पाराशर, श्यामसुंदर पाराशर, दामोदर पाराशर, राजेश पाराशर, जामवंत पाराशर, लव पाराशर, शंकर पाराशर, संजय पाराशर, अभिषेक पाराशर आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES