केकड़ी। पटेल आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को परीक्षा यज्ञ का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक राजू माली ने बताया कि विद्या भारती की योजनानुसार परीक्षाओं से पहले परीक्षा यज्ञ का आयोजन किया जाता है। परीक्षा यज्ञ में विद्यालय के सभी भैय्या–बहिनों व आचार्य ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में पर्यावरण शुद्धि की भावना जागृत करने एवं उनमे धार्मिकता का विकास करने के उदे्श्य से इस यज्ञ का आयोजन किया जाता है। यज्ञ आचार्य की भूमिका रामराज ने निभाई। परीक्षा यज्ञ में अरविन्द कुमार तेली, बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माया ओझा आदि ने सहयोग किया। संचालन घीसानाथ योगी ने किया।