Sunday, March 16, 2025
Homeसमाजफाग उत्सव मनाया, स्नेह मिलन में फूलों की होली खेली

फाग उत्सव मनाया, स्नेह मिलन में फूलों की होली खेली

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) गौड़ एवं सनाढ्य ब्राह्मण समाज का सामूहिक होली स्नेह मिलन समारोह एवं फाग उत्सव का कार्यक्रम अजमेर रोड स्थित एमएलडी बीएड कॉलेज में मनाया गया। इस दौरान मुरली बारेठ ने नैना नीचा करले श्याम ने रिझावेली कांई…, आज बिरज में होली रे रसिया…, घुंघटियो आडे आग्यो रे… समेत एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी। गीतों की प्रस्तुति के दौरान महिला—पुरुषों ने नृत्य किया। इस मौके पर गौड़ ब्राह्मण समाज के डॉ रघुवीर प्रसाद शर्मा, प्रहलाद दत्त शर्मा, कृष्णानंद तिवारी, विष्णु दत्त शर्मा, राजेश उपाध्याय, केदार शर्मा, महावीर शर्मा, कैलाश गौड, महेंद्र प्रधान, ब्रजकिशोर शर्मा, संतोष शर्मा, गजेंद्र शर्मा व विनोद शर्मा, सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा, चंद्रप्रकाश दुबे, अविनाश दुबे, जितेंद्र जोशी, श्याम सुंदर शर्मा, बृजेश शर्मा व दीपक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES