Wednesday, January 22, 2025
Home राजनीति बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे वाजपेयी

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे वाजपेयी

केकड़ी। भाजपा शहर मण्डल के तत्वावधान में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देवगांव गेट स्थित गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके प्रधानमंत्रीत्व काल में देश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। विरोधी भी उनकी प्रतिभा के कायल थे। उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा उत्प्रेरित किया है। देश के सफलतम प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी यादों व विचारों के माध्यम से हमेशा हमारे बीच रहेंगे।

शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि की। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज जाखड़, मंडल उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, महामंत्री सीमा जेतवाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, पार्षद मिश्रीलाल डसाणियां, कैलाश चौधरी, पूर्व पार्षद प्रीतम जैन, धनराज कच्छावा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल, रोहित जांंगिड़, केदार साहू, ओम प्रकाश माली समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES