Sunday, February 16, 2025
Home शिक्षा बेटियां हर क्षेत्र में लहरा रही परचम, शिक्षा को बढ़ावा देने से...

बेटियां हर क्षेत्र में लहरा रही परचम, शिक्षा को बढ़ावा देने से बेहतर होगा इनका भविष्य

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरसड़ी में 24 जनवरी सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तन एवं भावनात्मक अंतर्द्वंद के बारे में समझाया गया। आईसीटी लैब प्रभारी सुनीता उपाध्याय के निर्देशन में बालिकाओं को शिक्षा, महावारी एवं पौष्टिक आहार पर यूट्यूब पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्रधानाचार्य विष्णु शर्मा ने बताया कि विद्यालय की किशोर छात्राओं को उक्त संदर्भ में दी गई जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। इसके द्वारा उन्हें अपने शरीर में होने वाले शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तनों और अंतर्द्वंद को समझने में मदद मिलेगी। उचित पोषण के द्वारा स्वस्थ शारीरिक विकास संभव हो सकेगा एवं शिक्षा के प्रति छात्राओं की रुचि एवं जागृति बढ़ेगी।

राजकीय महाविद्यालय में पोस्टर प्रदर्शित करते अतिथि।

राजकीय महाविद्यालय में बालिका दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भौतिक विज्ञान के सह आचार्य अनिल गुप्ता ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है। इसके बाद भी हमारी सोच में कुछ खास बदलाव नहीं आया है। बेटियों को आज भी पराया धन समझा जाता है। इस सोच को बदलने की आवश्यता है। डॉ. अनिता रायसिंहानी ने कहा कि बालिका शिशु के साथ भेदभाव बड़ी समस्या है। इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना वक्त की जरूरत है। जिस प्रकार माता-पिता बेटे के लिए अच्छी शिक्षा एवं बेहतर भविष्य की चिंता करते है। उसी प्रकार बेटियों के लिए भी सोचना होगा। कन्या भ्रूण हत्या के प्रतिकूल प्रभावों को नियंत्रित करने के लिए समाज को जागरूक भूमिका निभानी होगी। संचालन डॉ. नीता चौहान ने किया। आभार डॉ. देवेन्द्र सोलंकी ने जताया। छात्र हर्षित तोषनीवाल व ​छात्रा प्रियंका कुमावत ने बालिका दिवस के बारे में विचार व्यक्त किए। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे फोरन्ता जाट ने प्रथम, प्रियंका कुमावत ने द्वितीय एवं विजय लक्ष्मी सैन व रिंकू चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

हिंसक जानवर के हमले में वृद्ध किसान की मौत, इलाके में फैली सनसनी

केकड़ी, 27 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिलान्तर्गत बोराड़ा...