Wednesday, January 22, 2025
Home राजनीति भाजपा की बैठक में तैयार की विरोध प्रदर्शन की रणनीति

भाजपा की बैठक में तैयार की विरोध प्रदर्शन की रणनीति

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों व स्थानीय समस्याओं को लेकर भाजपा शहर मंडल केकड़ी द्वारा गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह 10 बजे भाजपा कार्यकर्ता अजमेरी गेट स्थित तीन बत्ती चौराहा पर एकत्रित होंगे। यहां से उपखंड कार्यालय तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा तथा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बुधवार को भाजपा शहर मंडल केकड़ी की बैठक मंडल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श कर रणनीति तैयार की गई। बैठक में मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि समेत वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। भाजपा शहर मण्डल महामंत्री रामबाबू सागरिया ने बताया कि गुरुवार को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में पार्टी के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नेता, जिला व प्रदेश प्रतिनिधि, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष सहित समस्त कार्यकर्ता आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES