Wednesday, January 22, 2025
Home चिकित्सा भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं...

भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के जन्म दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़ ने बताया राजकीय जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 31 जनों ने ब्लड डोनेशन किया। अनुपलब्ध समूह के चार जनों को निकट भविष्य के लिए रिजर्व रखा गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत व रक्तवीर कुशल चौरड़िया ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह पूर्वक रक्तदान किया।

इस मौके पर पूर्व सरपंच पुष्पेंद्र सिंह शक्तावत, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री हनुमान धाकड़, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, भाजपा नेता दुर्गेश प्रजापत, महामंत्री देवव्रत सिंह राठौड़, शहर महामंत्री रामबाबू सागरिया, सवाई सिंह सोढा, बंटी बना, राजेश जांगिड़, महावीर सेन, जसमेंद्र सिंह, धर्मपाल गुर्जर, लोकेश प्रजापत, अमरजीत नागर, शिवम सेन, आशाराम गुर्जर, अभिषेक सैनी, ब्रह्माणी माता मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, सोशल मीडिया जिला सह संयोजक नासिर मंसूरी, नटवर सिंह, अभिमन्यु सिंह, श्यामसुंदर शास्त्री, शत्रुघ्न सोनी, दिनेश साहू, महेंद्र मीणा, भोजराज कहार, अरविंद लौहार, मुकील भगत, मोहम्मद आसिफ सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES