Monday, January 20, 2025
Home समाज महेन्द्र सिंह ढोस बने राजपूत सभा के अजमेर जिला अध्यक्ष

महेन्द्र सिंह ढोस बने राजपूत सभा के अजमेर जिला अध्यक्ष

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) यहां जगदम्बा छात्रावास में रविवार को श्री राजपूत सभा जिला इकाई अजमेर के चुनाव पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद के लिए महेन्द्र सिंह ढोस एवं गोविन्द प्रताप सिंह ने नामांकन दाखिल किया। आपसी समझाइश के बाद समाज के लोगों ने महेन्द्र सिंह ढोस को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित कर दिया। गोविन्द सिंह को उपाध्यक्ष एवं बहादुर सिंह शक्तावत को महामंत्री बनाया गया। चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका धीर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह राणावत, मोहन सिंह व लोकेंद्र सिंह लोटवाड़ा ने निभाई। इस मौके पर नरपत सिंह गुलगांव, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, होनहार सिंह राठौड़, अम्बिका चरण सिंह, शंकर सिंह गौड़, ब्रजराज सिंह कोहड़ा, समरवीर सिंह, शक्ति सिंह हरपूरा, शिवराज सिंह प्रान्हेडा़, हरी सिंह नादंला, लक्ष्मण सिंह गुंदली, ब्रजराज सिंह शेरगढ़, भैरो सिंह गुजरवाडा, बलबीर सिंह, भगवान सिंह, भरत सिंह, नरेंद्र सिंह, घीसू सिंह आदि उपस्थित रहे। इस दौरान केकड़ी बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष भूपेंदर सिंह कोहड़ा का भी अभिनंदन किया गया। बैठक में रूपनगढ़ में हुए कुलदीप सिंह हत्या काण्ड के विरोध में सोमवार को सुबह 11 बजे उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

RELATED ARTICLES