Wednesday, January 22, 2025
Home शासन प्रशासन मानवाधिकारों के संरक्षण में लोकतंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण

मानवाधिकारों के संरक्षण में लोकतंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण

केकड़ी। निर्वाचन विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय में मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। इसके तहत पत्रवाचन कोलाज निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य पीयूष कुमार गुप्ता ने बताया कि मानवाधिकारों के संरक्षण में लोकतंत्र की भूमिका विषय पर पत्रवाचन प्रतियोगिता एवं मतदाता महान विषय पर कोलाज निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भौतिक विज्ञान के सह आचार्य अनिल गुप्ता ने मुख्यवक्ता की भूमिका निभाई। राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष सुनील वर्मा ने मतदाता साक्षरता क्लब के चारों घटकों की जानकारी दी। प्रभारी डॉ. नीता चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। स्वीप प्रभारी विष्णु कुमार तेली ने मतदाता हेल्प ऐप की जानकारी दी तथा उपस्थित विद्याथियों के मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवा कर 18-19 आयु वर्ग के अधिकाधिक योग्य मतदाताओं का पंजीकरण मतदाता हेल्प ऐप के माध्यम से करने हेतु प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES