केकड़ी। लॉयन्स क्लब केकडी की ओर से बुधवार को जरूरतमंद 21 लोगों को सर्दी से बचने के लिए ऊनी कंबल वितरण किए गए। अध्यक्ष लायन एस.एन. न्याती ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। मानव की आवश्यकताओं की पूर्ति करना व जरूरतमंद की सेवा करना प्रत्येक सक्षम मानव का कर्तव्य है। इस मौके पर माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष एवं खवास सरपंच उर्मिला न्याती ने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। हम सभी को असक्षम व जरूरतमंद की सेवा करते रहना चाहिए। इस दौरान 9 पुरुष व 12 महिलाओं को ऊनी कंबल दिए गए। कार्यक्रम में विमला न्याती, रतन कंवर न्याती समेत अन्य ने सहयोग किया।