केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय ज्ञान परम्परा में उत्पन्न ऋषि थे। उनका जीवन पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उत्पे्ररक एवं ज्ञानवर्धक है। वे शुक्रवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवाद से ओत-प्रोत प्रखर वक्ता थे। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही वांछित ध्येय का अनुगामी बना जा सकता है। इस मौके पर भाजपा विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र विनायका, केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, महामंत्री रामबाबू सागरिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पार्षद मिश्रीलाल डसाणियां, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कैलाश चौधरी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, धनराज कच्छावा समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किए।