Thursday, February 19, 2026
Homeसमाजरेगर महासभा की नवीन कार्यकारिणी गठित, अन्य पदों पर भी सर्वानुमति से...

रेगर महासभा की नवीन कार्यकारिणी गठित, अन्य पदों पर भी सर्वानुमति से हुआ मनोनयन

केकड़ी, 9 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): रेगर महासभा की बैठक का आयोजन कादेड़ा रोड स्थित संस्थान भवन में किया गया। बैठक में निवर्तमान कमेटियों के सदस्यों ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस दौरान रेगर महासभा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें पारसमल को अध्यक्ष, पीरुलाल को उपाध्यक्ष, चेतन रेगर को सचिव, महावीर प्रसाद रेगर को मीडिया प्रभारी, बाबूलाल रेगर को कोषाध्यक्ष एवं गजानन्द, लोकेश कुमार, नोरतमल, प्रवीण रेगर, राधेश्याम रेगर, पीरुलाल, सुरेंद्र कुमार, रमेश रेगर, विनोद कुमार, रामअवतार, धनरूप, छोटू लाल, लाभचंद रेगर, दिनेश व रामप्रसाद रेगर को सर्वसम्मति से कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

RELATED ARTICLES