Wednesday, March 19, 2025
Homeधर्म एवं संस्कृतिशोभायात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे, स्वर्ण मण्डित रथ में विराजमान...

शोभायात्रा में गूंजे भगवान महावीर के जयकारे, स्वर्ण मण्डित रथ में विराजमान हुए श्रीजी

केकड़ी में महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं।

केकड़ी (आदित्य न्यूज़ नेटवर्क) कस्बे में गुरुवार को श्वेताम्बर व दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। श्वेताम्बर जैन समाज की ओर से सब्जी मण्डी एवं दिगम्बर जैन समाज की ओर से चन्द्रप्रभु जैन चैत्यालय से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो घण्टाघर, सदर बाजार, खिड़की गेट, अस्पताल मार्ग, अजमेरी गेट, घण्टाघर होते हुए पुन: ​अपने गंतव्य पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। साध्वी सौम्यप्रभा, साध्वी सौम्य दर्शना, साध्वी अक्षय दर्शना व साध्वी परम दर्शना के पावन सानिध्य में निकाली गई शोभायात्रा में बैण्ड-बाजे, इन्द्र ध्वजा, आकर्षक झांकिया, बच्चों द्वारा किया गया घोष वादन, चांदी की निहालकी एवं स्वर्ण मण्डित तीन रथ आकर्षण का केन्द्र रहे।

शोभायात्रा में शामिल चांदी की निहालकी।

तीनों रथों एवं निहालकी जी में श्रीजी की प्रतिमाओं को विराजित किया गया। बोलीदाताओं के परिवारजन ने घोड़े व बग्घी में बैठने का सौभाग्य प्राप्त किया। रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत द्वार सजाए गए। कस्बेवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान कस्बा भगवान महावीर के नारों से गुंजायमान हो गया। जुलूस मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की ओर से शीतल पेय आदि की व्यवस्था की गई।

साध्वी मण्डल की गहुंली करती महिलाएं।

महावीर के सिद्धान्त आज भी प्रासंगिक धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वी सौम्यप्रभा ने कहा कि भगवान महावीर केवल जैनों के नहीं अपितु सम्पूर्ण जगत के लिए पूज्यनीय है। भगवान महावीर ने जिन सिद्धान्तों का प्रतिपादन वर्षों पूर्व किया वे आज के समय में भी समानुकुल प्रतीत होते है। वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है। अहिंसा, अपरिग्रह, अचौर्य ऐसे शाश्वत सिद्धान्त है जिन पर चल कर मनुष्य जीवन को सफल बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर धन व ऐश्वर्य से परिपूर्ण राजकुमार थे लेकिन सांसारिक मोह माया को छोडक़र उन्होंने संयम पथ को अंगीकार किया और लाखों लोगों को बोध देकर उनके जीवन की दशा व दिशा बदल दी। दोपहर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हुए।

‘कैमरे की नजर से’ महावीर जयंती पर सकल जैन समाज की ओर से निकाली गई शोभायात्रा।

जुलूस में सबसे आगे चल रहे जैन धर्म की पताका थामे घुड़सवार।
शोभायात्रा में शामिल श्रीजी का रथ।
शोभायात्रा में शामिल श्रीजी का रथ।
केकड़ी में महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में साध्वी मण्डल एवं महिलाएं।
नृत्य करती महिलाएं।
केकड़ी में महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के लोग।
जैन धर्म के नारे लिखी तख्तियां थामे युवतियां।
केकड़ी में महावीर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल जैन समाज की महिलाएं।
घोष वादन करते बच्चे।
पुष्पवर्षा करते भाजपा कार्यकर्ता।
शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियां।
शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियां।
शोभायात्रा में शामिल जीवंत झांकियां।

RELATED ARTICLES