केकड़ी (आदित्य न्यूज़ नेटवर्क) कस्बे में गुरुवार को अम्बेडकर जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई जाएगी। सुबह नगर पालिका में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। माल्यार्पण के बाद रैली निकाली जाएगी। जो नगर पालिका से रवाना होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस नगर पालिका पहुंच कर सम्पन्न होगी। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर जयंती की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इसके तहत अलग—अलग संगठनों की बैठके हुई। जिसमे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के तहत विभिन्न संगठनों द्वारा दीपदान एवं आतिशबाजी की जाएगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में सुबह नगर पालिका परिसर में स्थापित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा।
संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम
