Saturday, January 18, 2025
Home देश सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार अशोक चक्रधर को मिलेगा इस वर्ष का सुरेन्द्र दुबे स्मृति...

सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार अशोक चक्रधर को मिलेगा इस वर्ष का सुरेन्द्र दुबे स्मृति पुरस्कार

केकड़ी। सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेन्द्र दुबे की तृतीय पुण्य तिथि पर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में आगामी 23 दिसम्बर को केकड़ी में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति के संस्थापक चन्द्रप्रकाश दुबे ने बताया कि स्वर्गीय दुबे की स्मृति को सतत बनाए रखने के लिए आयोजन के दौरान देश के ख्यातनाम कवि अथवा साहित्यकार को सम्मानित किया जाएगा। अजमेर जिले के गुलगांव जैसे छोटे से गांव में पैदा हो कर पूरी दुनियां में अपनी कलम का जादू बिखेरने वाले सुप्रसिद्ध कवि सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में इस बार किसी व्यंग्यकार को पुरस्कार देने के बारे में चर्चा की गई। कमेटी के निर्णय के अनुसार इस वर्ष का पुरस्कार सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार पद्मश्री अशोक चक्रधर को दिया जाएगा। पुरस्कार के रूप में चक्रधर को एक लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेन्द्र दुबे की फाइल फोटो

संस्थान सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि अशोक चक्रधर हास्यव्यंग्य के सुप्रसिद्ध कवि है। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले कवि सुरेन्द्र शर्मा एवं गत वर्ष गीतकार संतोष आनन्द को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। आयोजन की तैयारियों को लेकर एमएलडी मेमोरियल संस्थान में वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश दुबे, सचिव डॉ. अविनाश दुबे, मानद सदस्य एवं ख्याति प्राप्त साहित्यकार कैलाश मण्डेला, अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियत्री डॉ. कीर्ति काले, सदस्य सुरेन्द्र जोशी, सत्यनारायण चौधरी, अनिरुद्ध दुबे, बृजराज शर्मा, सत्यनारायण सोनी, राधेश्याम अहीर, मुकेश मून्दड़ा, आशुतोष शर्मा, सीताराम गुप्ता, कैलाश खण्डेलवाल, विजय मूलचन्दानी, सद्दाम, आशुतोष मंत्री, बृजेश राठी आदि मौजूद रहे। बैठक के दौरान विभिन्न कमेटियों का गठन कर जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

रचनात्मक एवं खेलकूद गतिविधियों से बच्चों में बढ़ता आत्मविश्वास

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) अजमेर रोड स्थित आन एकेडमी...