Monday, January 20, 2025
Home धर्म एवं संस्कृति सूर्य मंत्रों के जाप के साथ किया 13 बार सूर्य नमस्कार

सूर्य मंत्रों के जाप के साथ किया 13 बार सूर्य नमस्कार

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) आजादी के अमृत महोत्सव पर महेश वाटिका में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वाधान में केकड़ी शाखा की ओर से 13 सूर्य नमस्कार कर राष्ट्र वंदना की गई। बाल एवं किशोर विकास आंचलिक सह प्रभारी आभा बेली ने बताया कि मुख्य अतिथि विजयलक्ष्मी गुप्ता एवं विशिष्ठ अतिथि उषा महेश्वरी ने दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने अमृत महोत्सव की जानकारी देते हुए सूर्य नमस्कार के फायदे बताए। प्रशिक्षिका भव्या चौधरी सूर्य मंत्रो के साथ सूर्य नमस्कार करवाया। संचालन आभा बेली ने किया। कार्यक्रम में मधु मूंदड़ा, श्याम बियानी, संगीता चौधरी, राधा महेश्वरी, राजकुमारी लोहिया, रिया न्याति, ललिता बियानी, सुनीता मूंदड़ा, सावित्री राठी, उषा राठी, मीनू बियानी आदि ने भाग लिया। इसी के साथ आरवी न्याति, रितिका माहेश्वरी, तेजस माहेश्वरी, जियान बियानी समेत कई बच्चों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम से किया गया। आभार महिला मंडल सचिव किरण राठी ने जताया।

RELATED ARTICLES