केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भारत विकास परिषद शाखा केकड़ी द्वारा सेवा प्रकल्प के तहत रविवार को निकटवर्ती कोहड़ा में 50 जरुरतमंद परिवारों को ऊनी कम्बल वितरित किए गए। भारत विकास परिषद के 5 ध्येय वाक्य सम्पर्क सहयोग सेवा संस्कार और समर्पण हैं। इन्ही पांच सिद्धान्त को ध्यान में रखते हुए परिषद के द्वारा समय समय पर प्राणी मात्र की सेवा के लिए कार्य किए जाते है। इस मौके पर अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन, सचिव वैध सुरेश कुमार शर्मा एवं सदस्य नन्द लाल गर्ग ने सेवाएं दी। कार्यक्रम में कोहड़ा निवासी पूरणमल रेगर, रोहिताश्व रेगर, अम्बा शंकर रेगर, रामरतन गुर्जर, कालू मीणा, चेतन रेगर, बिरदीचंद नट आदि ने सहयोग किया।