Homeक्राइम न्यूजसूने मकान में चोरी का आरोपी काबू, पूछताछ में जुटी पुलिस, अन्य...

सूने मकान में चोरी का आरोपी काबू, पूछताछ में जुटी पुलिस, अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद

केकड़ी, 08 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सिटी थाना पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि बालाजी नगर, बघेरा रोड निवासी प्रकाशचन्द्र पुत्र रामपाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह 27 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने पारोली गया हुआ था। वापस आकर देखा तो मैन गेट का ताला टूटा हुआ था तथा अन्दर अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखी 4 हजार रुपए की नकदी व सोने चांदी के जेवर आदि पार कर लिए।

केकड़ी: सिटी थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी।

विशेष टीम का किया गठन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो भट्टा कॉलोनी निवासी इमरान पुत्र इस्लाम उर्फ इस्माइल की गतिविधियां संदिग्ध नजर आई। इमरान को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।

पूछताछ जारी पुलिस ने इमरान को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सोने की अंगूठी बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से शेष माल की बरामदगी एवं अन्य घटनाओं में संलिप्तता के बारे में पूछताछ जारी है। मामले का खुलासा करने वाली टीम में थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, हैड कांस्टेबल रामफूल व कालूराम, कांस्टेबल राजेन्द्र आचार्य, राकेश कुमार व पंकज कुमार शामिल है।

RELATED ARTICLES