Friday, August 15, 2025
Homeराजनीतिपौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली सारसंभाल...

पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली सारसंभाल की जिम्मेदारी

केकड़ी, 18 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भाजपा शहर मण्डल की ओर से सोमवार को कादेड़ा रोड एवं कृष्णानगर में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका ने कहा कि आज हवा में आक्सीजन की मात्रा लगातार घट रही है, प्रदूषण बढ़ रहा है। इस कारण कई बीमारियां उत्पन्न हो रही है। इन बीमारियों से बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान देना होगा। हर व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कादेड़ा रोड पर लगाए गए पौधों के सारसंभाल की जिम्मेदारी किसान मोर्चा के जिला मंत्री धनराज चौधरी एवं अजमेर रोड पर लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी आईटी प्रकोष्ठ के सह संयोजक बृजेश टांक ने ली। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, महामन्त्री रामबाबू सागरिया, कमल सांखला व अर्जुनसिंह शक्तावत, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक विनोद गोठरवाल, पार्षद मिश्रीलाल डसानियां व सुरेश बोयत, धनराज कच्छावा, बन्नालाल चौधरी, प्रधान चौधरी, चरणसिंह चौधरी, अमन चौधरी, जाकिर मंसूरी, राजेशनाथ सोनी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES