Homeराजनीतिनीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, ​शिक्षा मंत्री के...

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, ​शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

केकड़ी, 22 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देशानुसार ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी केकड़ी व सरवाड़ के तत्वावधान में बुधवार को पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नीट (NEET) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित 150 से अधिक पेपर लीक मामलों में सरकार से जवाबदेही तय करने की पुरजोर मांग की। साथ ही वक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर केकड़ी ब्लॉक अध्यक्ष समरवीर सिंह, केकड़ी नगर अध्यक्ष एडवोकेट हेमंत जैन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह शक्तावत, संगठन महामंत्री रमेश पारीक, प्रवक्ता रतन पंवार, पूर्व पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, एससी विभाग नगर अध्यक्ष प्रेमचंद मोची, महिला ब्लॉक अध्यक्ष धीरज खींची, रमाकांत दाधीच, नगर उपाध्यक्ष रोहित सिंह चौहान, उपाध्यक्ष धन्नालाल डसानिया, भागचंद जैन, एडवोकेट निर्मल जैन, एडवोकेट नवल किशोर पारीक, मूलचंद महावर, राधेश्याम गोपलान, असलम शेख, जयदीप सिंह गोयला व घीसालाल बैरवा सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES