Saturday, October 3, 2026
Home शासन प्रशासन कैसे बचेगा बिजली का बिल, कहां करेंगे आवेदन, किसे मिलेगा पीएम सूर्य...

कैसे बचेगा बिजली का बिल, कहां करेंगे आवेदन, किसे मिलेगा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ, कौन देगा लोन, सभी शंकाओं का समाधान एक छत के नीचे… कब और कहां…!

प्रतीकात्मक फोटो

केकड़ी, 02 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए केकड़ी शहर में लाभार्थी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए दी जाने वाली सब्सिडी के प्रावधानों के बारे में अवगत कराया जाएगा। साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक उपरोक्त योजना के लिए दिए जाने वाले बैंक ऋण की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराएंगे। जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने बताया कि केकड़ी शहर में आगामी 5 अगस्त से 13 अगस्त तक शिविर लगाएं जाएंगे। शिविर की आवश्यक व्यवस्थाएं नगर परिषद के जिम्मे की गई है।

यह रहेगा शिविर का कार्यक्रम जिला कलक्टर श्वेता चौहान के अनुसार 5 अगस्त को वार्ड संख्या 5, 6, 8, 9, 10, 25 व 39 के लिए नगर परिषद रंगमंच पर, 6 अगस्त को वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4 व 7 के लिए अजमेर रोड स्थित अम्बेडकर भवन में, 7 अगस्त को वार्ड संख्या 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 33 व 34 के लिए जयपुर रोड स्थित कृषि उपज मंडी में, 8 अगस्त को वार्ड संख्या 11, 12, 13, 14 व 15 के लिए कादेड़ा रोड स्थित पटेल मैरिज गार्डन, 12 अगस्त को वार्ड संख्या 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23 व 24 के लिए भैरूगेट स्थित माली समाज संस्थान भवन में एवं 13 अगस्त को वार्ड संख्या 35, 36, 37, 38 व 40 के लिए गीता मार्ग स्थित सिखवाल धर्मशाला में शिविर का आयोजन होगा।