केकड़ी, 04 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी पंचायत समिति की मोलकिया व कादेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए उपचुनाव 14 फरवरी को होंगे। नामाकंन बुधवार को दाखिल किए जाएंगे। निर्वाचन विभाग के अनुसार सरपंच पद के लिए प्रत्याशी 5 फरवरी को सुबह 10 से सायं 5 बजे तक नामाकंन दाखिल कर सकेंगे। 6 फरवरी को सुबह 10 बजे से नामाकंन पत्रों की जांच होगी, दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित होगी तथा चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 14 फरवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। मोलकिया ग्राम पंचायत व कादेड़ा ग्राम पंचायत दोनों जनरल सीट है।

निधन व अविश्वास से रिक्त हुई सीट मोलकिया सरपंच का पद धनराज जाट के निधन से एवं कादेड़ा सरपंच का पद रेखा जादम के खिलाफ अविश्वास प्रस्तावित होने से रिक्त चल रहा है। दोनों जगहों पर उपसरपंच को सरपंच का चार्ज दिया गया है। ग्राम पंचायत मोलकिया से चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने अपनी-अपनी चुनावी तैयारियां शुरु कर दी है। दावेदार मतदाताओं से जनसम्पर्क कर समर्थन मांग रहे है। दावेदारों की और से नामाकंन रैली के दौरान शक्ति प्रदर्शन कर नामांकन दाखिल करने की तैयारियां की गई है।
