Thursday, March 20, 2025
Homeव्रत एवं त्योहाररंगपंचमी पर चारों ओर उड़ी गुलाल, चंग की थाप पर थिरकते युवाओं...

रंगपंचमी पर चारों ओर उड़ी गुलाल, चंग की थाप पर थिरकते युवाओं ने की मस्ती और धमाल, फागोत्सव में थिरके विधायक शत्रुघ्न गौतम, शुभचिंतकों के साथ खेली होली

केकड़ी, 19 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी क्षेत्र में बुधवार को रंगपंचमी पर्व पर होली खेली गई। लोगों ने एक-दूसरे के रंग व गुलाल लगाकर पर्व की खुशी का इजहार किया। केकड़ी शहर में भी रंगों का पर्व होली उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। इस बार होली पर्व पर युवा वर्ग में जबरदस्त जोश नजर आया। नगर परिषद में आयोजित फाग महोत्सव में विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उन्हें रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में युवा ढोल और चंग की थाप पर होली के रसिया गाते नजर आए।

केकड़ी: रंगपंचमी के अवसर पर शहरवासियों के साथ होली खेलते विधायक शत्रुघ्न गौतम।

दोपहर तक जारी रहा हुडदंग इस बार रंगपंचमी के दिन बच्चे जल्दी ही घरों से बाहर निकल गए। किशोर व युवा वर्ग थोड़ी देर से निकला लेकिन दोपहर बाद तक होली का हुडदंग जारी रहा। युवा वर्ग में होली का जोरदार जोश नजर आया। उन्होंने फागुनी गीत व ढोल की थाप के बीच होली का आनन्द उठाया। बस स्टैण्ड, घण्टाघर, तीनबत्ती चौराहा समेत नगर के प्रमुख इलाकों में डीजे व ढोल की धुनों पर नाचते युवाओं की टोलियों ने पर्व की खुशियों को दोगुना कर दिया। विभिन्न समाज के लोगों ने समाज के घरों में जाकर होली खेली व एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।

केकड़ी: फागोत्सव के दौरान नगर परिषद में होली खेलते शहरवासी।

सुनाए फागुन के मस्ती भरे गीत नवयुवकों ने चंग की थाप पर होली व फागुन के मस्ती भरे गीत सुनाकर पर्व का उल्लास दोगुना कर दिया। रंगपंचमी के अवसर पर शहर में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने लगातार पेट्रोलिंग की। शहर में प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया। रंगपंचमी के अवसर पर विभिन्न मंदिरों में फागोत्सव का आयोजन भी किया गया।

RELATED ARTICLES