Homeक्राइम न्यूजसावर पुलिस ने सुलझाई बाइक चोरी की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

सावर पुलिस ने सुलझाई बाइक चोरी की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी, 20 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर थाना पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि सावर निवासी शुभम जैन पुत्र विमल कुमार जैन ने 18 मई को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात बदमाशों ने सरकारी स्कूल के खेल मैदान के गेट के सामने से उसकी बाइक चोरी कर ली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की तथा संदिग्ध मुल्जिम पीपलाज थाना सावर निवासी नंदकिशोर प्रजापत एवं प्रहलाद उर्फ लालाराम कुमावत को डिटेन कर पूछताछ शुरू की। अनुसंधान के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा बाइक बरामद कर ली।

RELATED ARTICLES