Wednesday, February 12, 2025
Home समाज केकड़ी के विशुद्ध वर्धनी मण्डल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में प्राप्त किया प्रथम...

केकड़ी के विशुद्ध वर्धनी मण्डल ने राष्ट्रीय अधिवेशन में प्राप्त किया प्रथम स्थान, वर्ष पर्यन्त किए गए सेवा कार्यों व अधिवेशन में दी गई प्रस्तुतियों के आधार पर हुआ चयन

केकड़ी, 15 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): विशुद्ध वर्धनी महिला मंडल केकड़ी ने एटा उत्तर प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अध्यक्ष चंद्रकला जैन ने बताया कि सिद्धान्त रत्न गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माताजी के सानिध्य में आयोजित विशुद्ध भक्त परिवार के राष्ट्रीय अधिवेशन में देश की अलग अलग प्रान्तों से आए भक्त परिवारों ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।

नकद व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित वर्ष पर्यंत किए गए धार्मिक व सामाजिक कार्यों एवं अधिवेशन में दी गई प्रस्तुतियों के आधार पर निर्णायकों ने केकड़ी के विशुद्ध वर्धनी मण्डल को प्रथम घोषित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मला बड़जात्या व राष्ट्रीय महामंत्री माला सोनी ने 11 हजार रुपए नकद एवं प्रत्येक सदस्य को उपहार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

केकड़ी: राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर केकड़ी के विशुद्ध वर्धनी मण्डल की सदस्याओं को सम्मानित करती राष्ट्रीय पदाधिकारी।

साधु संत के लिए लगाए चौके संघस्थ गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी ने अपने संबोधन में बताया कि केकड़ी की महिला मंडल की टीम ने वर्ष पर्यंत केकड़ी में आए साधु संत आचार्य सुनील सागर महाराज, मुनि आदित्य सागर  महाराज, मुनि सुन्दर सागर महाराज, मुनि अनुपम सागर महाराज के आहार में चौके लगाए, विहार करवाया, साधु सेवा की, 17 दिन तक श्री सम्मेद शिखर में आर्यिका संघ के लिए चौका लगाया, गौ सेवा की एवं अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए।

सेवा कार्यों में किया सहयोग इसी के साथ पर्युषण पर्व में शिविरार्थियों को सुबह शाम भोजन और अल्पाहार में सहयोग किया, केकड़ी में आयोजित अग्रवाल समाज सामूहिक वैवाहिक सम्मेलन में 32 जोड़ों को कन्यादान किया और बैनर प्रजेंटेशन में अधिवेशन में सुन्दर प्रस्तुति दी। इन सभी कार्यों के आधार पर निर्णायकों ने केकड़ी महिला मंडल को प्रथम स्थान प्रदान किया। कार्यक्रम में नीतू जैन, अलका जैन, मैना जैन, मुन्ना जैन, मंजू जैन आदि ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

युवक की नृशंस हत्या, खेत में पड़ा मिला शव

केकड़ी, 29 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां नायकी गांव...