Sunday, March 16, 2025
Homeशिक्षाअगर औरतें बढ़ी नहीं तो जुर्म बढ़ता जाएगा...

अगर औरतें बढ़ी नहीं तो जुर्म बढ़ता जाएगा…

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एम.एल.डी. महिला बी.एड. कॉलेज आवाज दो कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरुआत में पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़, केकड़ी शहर थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय व एसआई पारुल यादव ने दीप प्रज्जवलन किया। पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़ ने पोक्सो एक्ट एवं महिला सुरक्षा अधिनियम की जानकारी देते हुए महिलाओं से जुड़े अपराधों को किन-किन श्रेणी में रखा गया है तथा उनमे किस तरह की कार्यवाही और कितनी सजा का प्रावधान है, इसके बारे में जानकारी दी। सब इंस्पेक्टर पारुल यादव ने जेंडर संवेदनशीलता के तहत राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा सखी, भक्ति दल और महिला डेस्क अधिकारी की भूमिका के बारे में जानकारी दी। संस्था निदेशक डॉ. अविनाश दुबे ने स्पीक एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐप के माध्यम से महिलाओं में बढ़ रहे अपराधों को किस प्रकार रोका जा सकता है और यदि कोई महिला कभी भी किसी परेशानी में है तो इस एप्लीकेशन का उपयोग किस प्रकार किया जात है।

कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्प लाइन से जुड़ी शंभूदेवी सैन, मेहराज खान, सीबीईओ कार्यालय में कार्यरत  रंजना पाठक तथा राजकीय विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका अरुणा शाक्य, सोनू कुमावत, रोशन आरा, दीपमाला दाधीच आदि का साफा व माला पहना कर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राअध्यापिका फोरन्ता द्वारा स्पीच, छात्राअध्यापिका निकिता शर्मा द्वारा नृत्य, छात्राअध्यापिका स्नेहा शेखावत, कनिष्का, सोनिया, पायल, ममता, मनीषा और कोमल द्वारा नाटक प्रस्तुत किया गया। संगीत अध्यापक मुरली बारेठ ने महिला सुरक्षा के बारे में गीत सुनाया। शंभू देवी व मेहराज खान ने अगर औरतें बढ़ी नहीं तो जुर्म बढ़ता जाएगा… गीत प्रस्तुत किया। संस्थान के अनिरुद्ध दुबे ने उपस्थित सभी छात्र अध्यापिकाओं को बधाई देते हुए निडर होकर अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। थानाअधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने महिला सुरक्षा की शपथ दिलाई। आभार प्रधानाचार्य डॉ. रामलाल वर्मा ने जताया। संचालन प्रेमलता जोशी व पूजा पंचोली ने किया।

RELATED ARTICLES