Monday, January 20, 2025
Home धर्म एवं संस्कृति अठारह अभिषेक महापूजन में किया जिनेन्द्र प्रतिमाओं का जलाभिषेक

अठारह अभिषेक महापूजन में किया जिनेन्द्र प्रतिमाओं का जलाभिषेक

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को सब्जी मण्डी स्थित चन्द्रप्रभु जैन मंदिर में अठारह अभिषेक महापूजन का आयोजन किया गया। साध्वी शुभदर्शना, साध्वी समकित प्रज्ञा व साध्वी स्वस्ति प्रज्ञा की प्रेरणा एवं सुवासरा (म.प्र.) से आए विधिकारक प्रवीण भाई चौरड़िया के निर्देशन में श्रावक-श्राविकाओं ने जिनेन्द्र प्रतिमाओं पर अठारह अभिषेक किए एवं अष्ट द्रव्यों से पूजा की। भजन गायकों ने मेरे दोनों हाथों में ऐसी लकीर है, प्रभु से मिलन होगा मेरी तकदीर है…, मेरू गिरी ले जाएं तेरे लाल को हम मां… सहित एक से बढ़ कर एक सुमधुर भजनों की रसगंगा बहाई। महापूजन के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

केकड़ी में चन्द्रप्रभु मंदिर में अठारह अभिषेक महापूजन के दौरान जिनेन्द्र प्रतिमाओं का जलाभिषेक करते श्रावक—श्राविकाएं।

आरती के बाद लाभार्थी परिवार ने शांति कलश किया। जिनेन्द्र प्रतिमाओं को चन्द्र दर्शन कराने का लाभ शांतिलाल, विकास कुमार, विनीत कुमार चौरडिया परिवार, सूर्य दर्शन का लाभ दीपक कुमार, मोहित कुमार ताथेड़ परिवार, मंगलदीप व आरती का लाभ जितेन्द्र सिंह, जतिन कुमार, अभिनव कुमार सिंघवी परिवार एवं शांति कलश का लाभ ताराचन्द, लाभचन्द, दीपक कुमार, अमित कुमार धूपिया परिवार ने प्राप्त किया।

केकड़ी में चन्द्रप्रभु मंदिर में अठारह अभिषेक महापूजन के दौरान जिनेन्द्र प्रतिमाओं का जलाभिषेक करते श्रावक।

इस मौके पर गौतम रूपावत, गौतमचन्द बग्गाणी, भंवरलाल मेड़तवाल, सुरेन्द्र सिंह सिंघवी, शांतिलाल चौरडिय़ा, निहालचन्द मेड़तवाल, नवीन ताथेड़, उमराव मल मेड़तवाल समेत समाज के अनेक महिला-पुरूष मौजूद रहे। अध्यक्ष जितेन्द्र सिंघवी ने बताया कि शनिवार को सुबह सत्तर भेदी पूजा पढ़ाई जाएगी। अभिजीत मुहुर्त में मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा का आरोहण किया जाएगा। बाद में बघेरा रोड स्थित दादाबाड़ी में स्वामी वात्सल्य का आयोजन होगा।

केकड़ी में चन्द्रप्रभु मंदिर में अठारह अभिषेक महापूजन की विधि कराते विधिकारक प्रवीण भाई चौरड़िया।

केकड़ी में चन्द्रप्रभु मंदिर में अठारह अभिषेक महापूजन करते श्रावक—श्राविकाएं।

 

RELATED ARTICLES

राकेश पारीक बने रामानन्द कोट आश्रम के अध्यक्ष

केकड़ी, 14 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां रामानन्द पीठ...