Thursday, January 16, 2025
Home सामाजिक अम्बेडकर जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, दुग्धाभिषेक कर बाबा साहब को किया...

अम्बेडकर जयंती पर हुए विभिन्न कार्यक्रम, दुग्धाभिषेक कर बाबा साहब को किया नमन, निकाली रैली

केकड़ी (आदित्य न्यूज़ नेटवर्क) केकड़ी में गुरुवार को विभिन्न संगठनों के तत्वावधान में अम्बेडकर जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। सर्वदलित समाज की ओर से नगर पालिका प्रांगण में स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने संविधान निर्माता के रूप में देश को बेहतरीन संविधान का प्रारूप प्रदान किया। देश का प्रत्येक नागरिक प्रगति के पथ पर आगे बढ़े इसके लिए बाबा साहब ने हमेशा संघर्ष किया। उसी का परिणाम है कि आज देश के निवासियों में खुशहाली का वातावरण है। पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद नगर पालिका से रैली निकाली गई, जो तीनबत्ती चौराहा, अजमेरी गेट, घंटाघर, सदर बाजार, वीर चौराहा, खिड़की गेट, लोढ़ा चौक, चारभुजा मंदिर, माणक चौक, सूरजपोल गेट, हरिजन मोहल्ला, रेगर मोहल्ला, भैरूगेट, अजमेर—कोटा मार्ग, बस स्टैंड होते हुए वापस नगर पालिका पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, अशोक आर्य, प्रेमचंद मोची, जितेंद्र बोयत, आसिफ हुसैन, मूलचन्द महावर, किशन गोपाल परेवा, सुरेश कुमार बैरवा, महावीर प्रसाद कांसोटिया, ओमप्रकाश बड़ोला, रोडूमल सोलंकी, संदीप कसोटिया, रामस्वरूप सलावंडिया, गोपाल लाल बदलोटिया, रामस्वरूप बांसोटिया आदि मौजूद रहे।

अम्बेडकर जयंती मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

भाजपा अजा मोर्चा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा का दुग्धाभिषेक किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेश बोयत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, शहर महामंत्री विजयवर्गीय रामबाबू सागरिया, कमल सांखला व अर्जुन सिंह शक्तावत, मंडल उपाध्यक्ष आज राजेश्वर व्यास, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष किशनलाल डसाणिया, पूर्व पार्षद धनराज माली, एसी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, पार्षद मिश्रीलाल डसाणिया, मनोज कुमावत, मंत्री सुरेश सेन, संजय बेनीवाल, गिरिराज खटीक, मिथिलेश गोतम, रोहित जांगिड़, धर्मेन्द्र देवतवाल, गिरधर सिंह छाबड़िया समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अम्बेडकर जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

ब्लॉक एवम शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कई आयोजन हुए। कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका प्रांगण स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू, नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी, जिला महासचिव रतन पंवार समेत अन्य वक्ताओं ने बाबा साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके पर रामेश्वर गढ़वाल, कुन्दन देवतवाल, राजकुमार चांवला, मूलचन्द कोली, चेतन रेगर समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES