केकड़ी। आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के चुनावों में केकड़ी निवासी अशोक आर्य उप प्रधान निर्वाचित हुए है। आर्य वीर दल अधिष्ठाता सत्यनारायण सोनी ने बताया कि चुनाव में प्रधान पद पर सीकर सांसद स्वामी सुमेदानंद सरस्वती व उपप्रधान पद पर आर्य समाज केकड़ी के मंत्री अशोक आर्य निर्वाचित हुए है। उप प्रधान निर्वाचित होने पर आर्य समाज केकड़ी की ओर से अशोक आर्य का माल्यार्पण एवं ऋषिकृत ग्रन्थ भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रधान रतन लाल पंवार, पूर्व प्रधान छोटूलाल कुमावत, मूलचंद महावर, सत्यनारायण सोनी, गोपाल शर्मा, गणराज आर्य, बजरंग सिकलीगर, हेमराज नायक, मोहित डांगी, नितेश नायक आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि आर्य समाज केकडी के मंत्री अशोक आर्य का प्रदेश उप प्रधान बनना केकडी के लिए गौरव की बात है। अशोक आर्य ने कहा की महर्षि दयानंद सरस्वती के मिशन को आगे बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।