Thursday, February 19, 2026
Homeक्राइम न्यूजआठ साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने दबोचा

आठ साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने दबोचा

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) केकड़ी शहर थाना पुलिस ने चेक अनादरण के मामले में पिछले आठ साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय ने सदर बाजार निवासी गिरधर अरोड़ा के खिलाफ चेक अनादरण के 10 मामलों में स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखे है। मुखबिर के जरिए मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरधर अरोड़ा को डबलाना जिला बूंदी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा एवं पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़ के सुपरविजन में ​गठित पुलिस टीम में थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय, कान्स्टेबल रामराज सामरिया, राजेन्द्र आचार्य एवं शुभकरण शामिल रहे।

RELATED ARTICLES