Site icon Aditya News Network – Kekri News

आधुनिक भारत के निर्माता थे पण्डित नेहरू, जयंती पर किया गुणों का बखान

केकड़ी: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।

केकड़ी, 14 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती के उपलक्ष मे सोमवार को पटेल मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में पुष्पाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल चौधरी एवं जिला महामंत्री रतन पंवार सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके प्रधानमंत्री काल में देश में बड़े-बड़े बांध, कारखाने और कई सार्वजनिक संस्थाओं की शुरूआत हुई। चाचा नेहरू विश्व शान्ति में विश्वास रखते थे।

ये रहे मौजूद इस मौके पर छोटू लाल कुमावत, दशरथ सिंह राठौड़, धन्नालाल डसानिया, धनेश जैन, मूलचंद महावर, राधेश्याम गोपलान, राजेश मेघवंशी, विजेंद्र पाराशर, सज्जन बोयत, विनय पाण्ड्या, राकेश चौधरी, शरीफ मोहम्मद अंसारी, नंद किशोर साहू, पृथ्वी सिंह, सत्यनारायण जाट, आत्माराम सेन, शंकर साहू, सुरेश अजमेरा, शंभू सिंह चौहान, राजेश कुमार वैष्णव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अग्रिम संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version