केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में केकड़ी उपखंड के कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया पर हमला करने वाले अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रणाली में आमजन से जुड़े हुए मुद्दों पर विरोध करना विपक्ष का कर्तव्य है। जिसे भाजपा बखूबी निभा रही है। वर्तमान में REET परीक्षा में धांधली को लेकर प्रदेश के बेरोजगार युवा आंदोलित है और विपक्ष के नाते युवाओं की आवाज उठाना भाजपा का नैतिक दायित्व है। राजस्थान सरकार की एसओजी ने रीट परीक्षा में धांधली के पुख्ता सबूत पेश किए है। इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के नेतृत्व में भाजपा कड़ी चुनौती पेश कर रहे है। भाजपा की चुनौती से चौतरफा घिरी कांग्रेस ने बौखलाहट दिखाते हुए उनके कोटा दौरे के दौरान पथराव किया तथा गाड़ी में तोड़—फोड़ की। पूनिया पर हुए हमले के बाद भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित है। राजस्थान की सौहार्दपूर्ण धरती पर ऐसी घिनौनी हरकरत पहले कभी नहीं हुई। यदि समय रहते इस तरह की गतिविधियों पर लगाम नही लगाई गई। तो ऐसे तत्वों का हौसला बढ़ेगा। ज्ञापन सौंपने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजमेरी गेट स्थित कटारिया विश्रामशाला से उपखण्ड कार्यालय तक रैली निकाली तथा नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका, जिला महामंत्री रायचंद बागड़ी, शहर मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, बावन माता मंडल अध्यक्ष कालूराम फौजी, उद्योग प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनिल मित्तल, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला संयोजक वीरभद्र सिंह बघेरा, केकडी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष पार्षद मनोज कुमावत, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, एससी मोर्चा जिला महामंत्री धनराज नायक, शैक्षिक प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रोहित जांगिड़, ब्रह्माणी माता मंडल महामंत्री गिरधर सिंह छाबड़िया, गणेश चौकी मंडल महामंत्री कन्हैयालाल विजय केकडी शहर महामंत्री कमल सांखला व कपिल सुवालका, केकडी आईटी संयोजक रोहन राठी, पार्षद लोकेश साहू, उपाध्यक्ष राजराजेश्वर व्यास, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद गोठरवाल, धनराज कच्छावा, हर्ष व्यास, महेश बोयत, दशरथ साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष दीपक जैन उपाध्यक्ष, मुन्ना सरकार, एससी मोर्चा अध्यक्ष महेश नायक, ओबीसी मोर्चा महामंत्री बंटी माली, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह व ओम प्रकाश सैनी, जिला परिषद सदस्य एडवोकेट सीताराम कुमावत, परमेश्वर जाट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।