Sunday, March 16, 2025
Homeमनोरंजनइस वर्ष का सुरेन्द्र दुबे स्मृति पुरस्कार सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार अशोक चक्रधर को

इस वर्ष का सुरेन्द्र दुबे स्मृति पुरस्कार सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार अशोक चक्रधर को

केकड़ी। सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेन्द्र दुबे की तृतीय पुण्य तिथि पर स्मृति संस्थान के तत्वावधान में 23 दिसम्बर को अजमेर रोड स्थित एमएलडी बीएड कॉलेज में सुबह 11 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति के संस्थापक चन्द्रप्रकाश दुबे ने बताया कि स्वर्गीय दुबे की स्मृति को सतत बनाए रखने के लिए आयोजन के दौरान देश के सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार पद्मश्री अशोक चक्रधर को सुरेन्द्र दुबे स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

सुप्रसिद्ध हास्य कवि दिवंगत सुरेन्द्र दुबे की फाइल फोटो

अजमेर जिले के गुलगांव जैसे छोटे से गांव में पैदा हो कर पूरी दुनियां में अपनी कलम का जादू बिखेरने वाले सुप्रसिद्ध कवि सुरेन्द्र दुबे की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार के रूप में चक्रधर को एक लाख 11 हजार 111 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। संस्थान सचिव डॉ. अविनाश दुबे ने बताया कि अशोक चक्रधर हास्य-व्यंग्य के सुप्रसिद्ध कवि है। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले कवि सुरेन्द्र शर्मा एवं गत वर्ष गीतकार संतोष आनन्द को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। दुबे ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरु कर दी गई है। कवि सम्मेलन के दौरान सुरेन्द्र दुबे द्वारा रचित श्रीमद्भागवत गीता के काव्यानुवाद का विमोचन भी किया जाएगा। इसका संपादन कवियत्री डॉ. कीर्ति काले ने किया है।

डॉ. रघु शर्मा

रघु शर्मा होंगे मुख्य अतिथि

कवि सम्मेलन में गुजरात कांग्रेस प्रभारी, राज्य के पूर्व चिकित्सा मंत्री एवं केकड़ी विधायक डॉ. रघु शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू करेंगे। अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एस. सैंगाथिर व अजमेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

RELATED ARTICLES