Sunday, March 16, 2025
Homeसमाजईडब्ल्यूएस आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने की मांग, केन्द्र सरकार भी...

ईडब्ल्यूएस आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने की मांग, केन्द्र सरकार भी माने राज्य सरकार के नियम

केकड़ी, 01 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): क्षत्रिय युवक संघ के आनुषंगिक संगठन क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की ओर से सोमवार को ईडब्ल्यूएस आरक्षण में विद्यमान विसंगतियों के सम्बंध में प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के नाम लिखा ज्ञापन उपखंड कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र में आर्थिक पिछड़ा वर्ग के आरक्षण की पात्रता के लिए आय के साथ संपत्ति की शर्तों को भी शामिल किया गया है। भारत विविधताओं का देश है। सम्पूर्ण भारत की भूमि एक सी उर्वरक व उत्पादक नहीं है, साथ ही संपत्ति की कीमतों में भी भारी अंतर है। गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों ने राज्य की परिस्थितियों के अनुसार संपत्ति की शर्तों को हटाकर मात्र आठ लाख रुपए वार्षिक आय को ही मापदंड माना है। इसलिए पूरे देश में एक नियम की बजाय राज्यों द्वारा तय नियमों से बने प्रमाण पत्र को केंद्र में भी मान्यता दी जाए।

ये रहे मौजूद इस मौके पर विजयराज सिंह जालिया, पृथ्वी सिंह, गोपाल सिंह कादेड़ा, सुरेंद्र सिंह सलारी, जसवंत सिंह डोराई, छत्रपाल सिंह जैतपुरा, भगवान सिंह देवगांव, नाथू सिंह सापुंदा, टोंक उप जिला प्रमुख प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह थांवला, केकड़ी प्रधान होनहार सिंह राठौड़, गजराज सिंह आमल्दा, गिरधर सिंह छाबड़िया, भूपेंद्र सिंह कोहड़ा, नरेंद्र सिंह डोराई, महेन्द्र सिंह धुवालिया, उदय सिंह सापुण्दा, शिवप्रताप सिंह गुलगांव, शंकर सिंह भराई, चेतन सिंह बिलिया, देवव्रत सिंह डोराई, अभिषेक सिंह चौसला, जयदीप सिंह, भानु प्रताप, प्रद्युम्न सिंह, शक्ति प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES