Friday, May 16, 2025
Homeक्राइम न्यूजएडीजीपी वीके सिंह ने किया सिटी थाने का निरीक्षण, लम्बित मामलों के...

एडीजीपी वीके सिंह ने किया सिटी थाने का निरीक्षण, लम्बित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के दिए निर्देश

केकड़ी (आदित्य न्यूज नेटवर्क) राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) वीके सिंह ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए बीट प्रणाली का सुदृढ़ होना जरुरी है। इसी के साथ आमजन को भी पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में पता होना चाहिए। वे बुधवार को केकड़ी शहर थाना पुलिस का निरीक्षण करते समय पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इससे बचने के लिए सजगता और सतर्कता जरुरी है। सूचना तंत्र की मजबूती से अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है। बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लिए आमजन को भी तमाशबीन बनने के बजाए आगे बढ़कर पुलिस की मदद करनी चाहिए।

पत्रकारों से वार्ता करते अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (यातायात) वीके सिंह।

सिंह ने बताया कि अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक से चर्चा के बाद केकड़ी शहर थाना एवं पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने का निर्णय किया गया था। इसी निर्णय की अनुपालना में उन्होंने बुधवार को केकड़ी शहर थाना पुलिस एवं वृत्ताधिकारी कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वर्ष 2021 में की गई पुलिस कार्रवाई की विवेचना की। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक खींवसिंह राठौड़ व थानाधिकारी सुधीर कुमार उपाध्याय से पेंडिंग मुकदमों की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा अन्य पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों से बातचीत कर लम्बित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

केकड़ी शहर थाना पुलिस में आयोजित सम्पर्क सभा में मौजूद पुलिसकर्मी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ सम्पर्क सभा की तथा व्यक्तिगत समस्याओं आदि के बारे में जानकारियां प्राप्त की। सम्पर्क सभा के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को बैंक खाते में नामांकन करवाने, एस आर बुक अपडेट रखने एवं बीमा योजनाओं का उचित लाभ प्राप्त करने के लिए सलाहकार की सेवा लेने के बारे में कहा। निरीक्षण के बाद उन्होंने मैस में पुलिसकर्मियों के साथ भोजन किया। एडीजीपी वीके सिंह के केकड़ी आगमन पर पुलिसकर्मियों ने पुलिस थाने के बाहर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया।

RELATED ARTICLES