केकड़ी। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर सोमवार को कस्बे में विभिन्न कार्यक्रम हुए। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गीता भवन में स्वामी ज्ञानानन्द महाराज का सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं समेत अन्य ने देखा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना। इस मौके पर भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, गीता भवन समिति अध्यक्ष सुभाष न्याती, पंचायत समिति प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनिल राठी, जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, महामंत्री कमल सांखला, राज राजेश्वर व्यास, श्रीराम आचार्य, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता राठी, महामंत्री, सीमा जेतवाल, दमयन्ती जोशी, पूनम कंवर, किशनप्रकाश सोनी, सत्यनारायण सिंह, बजरंग, रामअवतार सिखवाल, शुभम बियाणी, रोहन राठी आदि मौजूद रहे।