Wednesday, January 22, 2025
Home देश केकड़ी की विमला नागला "मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान" से...

केकड़ी की विमला नागला “मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान” से सम्मानित

केकड़ी। केकड़ी निवासी साहित्यकार व कहानीकार विमला नागला को साक्षी सृजन संवाद समिति एवं कथा समवेत पत्रिका सुलतानपुर (उ.प्र) के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय हिन्दी कहानी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मां धनपती देवी स्मृति कथा साहित्य सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। सुलतानपुर (उ.प्र) में आयोजित समारोह के आयोजक एवं पत्रिका के सम्पादक डॉ. शोभनाथ शुक्ल के अनुसार विमला नागला की कहानी सुख की छांव ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर हिन्दी साहित्य का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान समवेत पत्रिका के सम्पादक डॉ शोभनाथ शुक्ल, प्रकाशक संगीता शुक्ला, अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह प्रदीप, कथाकार चित्रेश एवं डॉ शिवभूषण मिश्र ने विमला नागला को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान 12 अन्य कहानीकारों तथा निर्णायकों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में साहित्य जगत की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

नेत्र ज्योति पाकर खिले चेहरे

केकड़ी. लॉयन्स क्लब केकड़ी के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क...