Site icon Aditya News Network – Kekri News

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय पिलाकर शिक्षिका के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर हड़पे लाखों रुपए

प्रतीकात्मक फोटो

सरवाड़, 28 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सरवाड़ थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय शिक्षिका को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने एवं अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर शिक्षिका की सहेली, उसके भाई एवं मामा के लड़के के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

क्या है मामला पुलिस के अनुसार शिक्षिका ने थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ स्कूल में पढ़ाती है। गत 2019 में वह उसकी फ्रेंड की शादी में गई हुई थी। इस दौरान रात में लेट होने के कारण उसकी फ्रेंड के मामा का लड़का उसे घर पर छोड़ने के लिए गया था। इसी बीच दोनों के बीच बातचीत हुई थी। आरोपी युवक ने अपनी कजिन बहन (पीड़िता की दोस्त) से नंबर लेकर पीड़िता को फोन करना शुरू कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसकी फ्रेंड ससुराल से वापस घर आई तो वो (पीड़िता) उससे मिलने उसके घर गई थी।

इस दौरान आरोपी युवक (मामा का लड़का) भी वहां पहुंच गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके मामा के लड़के ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। बाद में किसी काम से उसकी फ्रेंड वहां से चली गई। इसी बीच आरोपी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसके अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए। जिसके माध्यम से ब्लैकमेल कर लाखों रुपए हड़प लिए।

सहेली के भाई ने भी किया ब्लैकमेल पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने इस घटना की जानकारी अपनी फ्रेंड को बताई तो उसने भी किसी तरह का सख्त कदम नहीं उठाया। बाद में लगातार अश्लील वीडियो के जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद उसकी फ्रेंड के भाई ने भी ब्लैकमेल कर रुपए हड़प लिए और उसे लगातार परेशान किया। रोज रोज की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश भी की। जब उसकी मां ने उससे पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में बता दिया। जिसके बाद सरवाड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

Exit mobile version