Friday, March 13, 2026
Homeशासन प्रशासनग्यारह सूत्री मांग पत्र पर सुनवाई नहीं होने से मंत्रालयिक कर्मचारियों में...

ग्यारह सूत्री मांग पत्र पर सुनवाई नहीं होने से मंत्रालयिक कर्मचारियों में रोष, बांह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

केकड़ी, 17 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के आव्हान पर प्रदेश के सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सोमवार को बांह पर काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष शम्भूसिंह राठौड़ ने बताया कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार को 11 सूत्री मांग पत्र दिया गया था, लेकिन सरकार ने किसी तरह की सुनवाई नहीं की। इसके विरोध में प्रदेश के सभी राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया है।

जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन यह प्रदर्शन 18 जनवरी को भी जारी रहेगा। इसी क्रम में 19 व 20 जनवरी को लंच के बाद दो घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। आगामी 31 जनवरी को जयपुर के शहीद स्मारक पर महारैली आयोजित की जाएगी। इस मौके पर महावीर प्रसाद उपाध्याय, प्रियंका शर्मा, खुशबू दाधीच, जयप्रकाश प्रजापत, मालूसिह, अमरचंद, पंकज मेवाड़ा, अंकित कुमार दाधीच सहित सभी सरकारी कर्मचारियों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।

RELATED ARTICLES